छत्तीसगढ़

रायपुर में कल नहीं होगा जलप्रदाय

नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट श्री नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है

रायपुर :-
रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट श्री नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी दी है कि छग राज्य विद्युत वितरण कपनी मर्यादित द्वारा 33 के व्ही लाईन में आवश्यक संधारण कार्य किये जाने हेतु दिनांक 16 अक्टूबर 2025 गुरुवार को 6 घंटे का शटडाउन चाहा गया है।

यह भी पढ़े :- चेंबर पदाधिकारियों ने मिट्टी के दीए खरीदकर दिया ”स्वदेशी अपनाओ” का नारा

छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उक्त संधारण कार्य करने के कारण 80 एमएलडी प्लाट से भरने वाली टकियो डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी एवं श्याम नगर तथा 150 एमएलडी प्लाट से भरने वाली टकियो भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहमाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडु, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेडा एवं नया 80 एम एलडी प्लांट से भरने वाली टंकियो बैरन बाजार नया एवं देवेन्द्र नगर नया, संजय नगर एवं मोतीबाग टकी से दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय नही होगा। दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी। उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारो एवं पावर पम्पो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button