छत्तीसगढ़

प्रहरी अभियान : नगर निगम ने सडक को करवाया कब्जामुक्त

आज टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर

रायपुर :-

आज टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार चलाये जाने वाले अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर निगम क्षेत्र जोन क्रमांक 4 अतर्गत एक बार पुनः गोलबाजार एंट्री मुख्य मार्ग चिकनी मंदिर मालवीय रोड होकर जवाहर बाजार होते हुए जयस्तम्भ चौक होकर सिटी कोतवाली चौक से बैजनाथपारा मुख्य मार्ग तक जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को मुख्य बाजार क्षेत्र मार्गो में सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़े :- नगर निगम द्वारा गंदगी पाये जाने पर अमानत बेकरी को तत्काल किया सीलबंद

ऐसे हुआ जोन 4 क्षेत्र कब्जामुक्त
नगर निगम जोन 4 नगर निवेश विभाग की टीम और नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उडनदस्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए आरएस शुक्ला मार्ग में मुख्य मार्ग एंट्री पाइंट चिकनी मन्दिर के दोनों ओर और जवाहर बाजार मार्ग होकर जयस्तम्भ चौक होकर सिटी कोतवाली चौक होते हुए बैजनाथपारा मुख्य मार्ग तक लगभग 12 अवैध ठेलों के कब्जे को हटाया गया और मार्ग के किनारे लगभग 10 पसरा व्यापारियो द्वारा सडक पर कब्जा जमाकर रखे गये टेबल आदि सामानों को व्यवस्था सुधारने नियमानुसार कडाई के साथ जप्त कर लिया गया।

इसी प्रकार टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर निगम जोन 9 अंतर्गत मोवा ब्रिज से लेकर अंबुजा माल मुख्य मार्ग में अभियान चालकर जोन 9 नगर निवेश विभाग और निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 20 अवैध ठेलों, लगभग 30 अवैध टपरियों को मार्ग से हटाकर मुख्य मार्ग को अवैध कब्जोँ से मुक्त करते हुए यातायात जाम की समस्या से त्योहारी सीजन में त्वरित रूप रूप से नागरिकों और व्यापारियों को मुख्य मार्ग में सुगम आवागमन राजधानी शहर रायपुर में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत उपलब्ध कराया गया।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button