रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 2 के कार्यालय में जोन 2 जोन कमिश्नर डॉ आर.के. डोंगरे ने जोन 2 अंतर्गत सभी 7 वार्डो के सफाई ठेकेदारो की बैठक लेकर उन्हें दीपावली पर्व के पूर्व सभी वार्डो में निर्धारित संख्या में सफाई कामगारो की ड्यूटी पर उपस्थिति सुनिश्चित करवाते हुए विशेष साफ सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये। जोन कमिश्नर ने सफाई ठेकेदारो को व्यवसायिक क्षेत्र में दिन की द्वितीय पाली में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये। व्यवसायिक क्षेत्रो में दिन में 2 बार दीपावली के पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। बैठक में जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया सहित जोन स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड सफाई सुपरवाईजर उपस्थित थे।
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close
- आयुष्मान योजना अंतर्गत फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाईFebruary 10, 2025