छत्तीसगढ़

संस्थापक की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन 12 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी उ. मा. विद्यालय, रायपुर में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया।

रायपुर :- वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. एवं एस.के. केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका के संयुक्त तत्वावधान में विप्र शिरोमणि स्व. श्री मांगेराम जी शर्मा, संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन की पुण्यतिथि के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन 12 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी उ. मा. विद्यालय, रायपुर में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया।

140वाॅं नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा ने बताया कि यह उनके संगठन का 140वाॅं नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर है। यह चिकित्सा शिविर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। भविष्य में और भी चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाएंगे।

हॉरर, थ्रिलर, कॉमेडी और रोमांस, इस हफ्ते ओटीटी पर एंरटेनमेंट की बरसात

शिविर में 180 लोगों ने लिया चिकित्सा लाभ
आज के शिविर में 180 से छात्रों, अभिभावकों एवं मरीजों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त गया।
एस.के. केयर हॉस्पिटल के सीईओ डाॅ. सुनील कुमार ओझा को चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु विप्र गौरव सम्मान एवं विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जया बाजपेयी, डॉ. पूजा आहूजा द्वारा परीक्षण उपरांत परामर्श, पैथोलॉजिस्ट कामिनी ध्रुव, फर्मासिस्ट केनिता साहू, शीतल साहू, ललित सेठी, सेवक साहू द्वारा रक्त शर्करा, ब्लड प्रेशर जांच, दवा वितरण आदि सहयोग हेतु सम्मान-पत्र से सम्मानित किया गया। शिविर में निशुल्क दवा वितरण श्रेयांश एंड जी एस फाउंडेशन की ओर से किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में होम्योपैथी विशेषज्ञ डाॅ. शोभना तिवारी ने जांच कर होम्योपैथी दवाईयां वितरित की, उनके सहयोग हेतु सम्मान-पत्र से सम्मानित किया गया।

छत्रपति शिवाजी विद्यालय प्रबंधन के सक्रिय सहयोग हेतु संचालक मुकेश शाह, प्राचार्य रशीदा फाजली, पार्वती देवांगन, नीना शर्मा, दुर्गा यादव, कृष्णा विशाल, तिलक यादव आदि सहयोगी स्टाफ को सम्मान-पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए अजय अवस्थी ने बताया कि हमारा प्रयास वंचित वर्ग को स्वास्थ्य सेवा का लाभ देना एवं स्वास्थ सेवाओं के प्रति जागरूक करना है।

Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper – Pratidin Rajdhani – प्रतिदिन राजधानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button