छत्तीसगढ़
Trending

“गांधी और शास्त्री जयंती पर CM विष्णुदेव साय समेत नेताओं और आमजन ने दी श्रद्धांजलि”

रायपुर- आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में ऐतिहासिक टाउन हाल के प्रांगण और आजाद चौक के किनारे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की क्रमशः प्रतिमा और मूर्ति स्थल पर और शास्त्री चौक के किनारे पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के सभी निवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री का सादर नमन करते हुए उन्हें आदरंजलि अर्पित की.
रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने समस्त नगर वासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री को जयन्ती पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की.

प्रमुख रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और भारत गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लालबहादुर शास्त्री को जयन्ती पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य  अवतार भारती बागल, संजना संतोष हियाल, सरिता आकाश दुबे, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, पार्षद  अजय साहू, पूर्व पार्षद  जयन्ती भाई पटेल,  प्रेम बिरनानी, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष  सतीश थोरानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता तेजप्रकाश बजाज, छत्तीसगढ़ सिख समाज के  सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, नगर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव सहित नगर के विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री को जयन्ती पर सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button