छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे और विधायक मोतीलाल साहू ने शदाणी दरबार के पास मार्ग विभाजक सौंदर्यकरण का भूमिपूजन किया

रायपुर – आज रायपुर नगर निगम जोन 10 के वार्ड क्रमांक 53 के अंतर्गत शदाणी दरबार के समीप मार्ग विभाजक के सौदर्याकरण के नवीन विकास कार्य को नगर निगम सामान्य निधि से 35 लाख की स्वीकृत लागत से वहा पहुंचकर नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू नगर निगम सभापति सूर्यकात राठौड, नगर निगम जोन 10 जोन अध्यक्ष  सचिन बी मेधानी, वार्ड पार्षद  विनय पंकज निर्मलकर सहित जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे एवं अन्य संबधित अधिकारियों, गणमान्यजनो, आमजनो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए प्रारम किया।मार्ग विभाजक सौंदर्यीकरण योजना के तहत शदाणी दरबार के सामने मुख्य मार्ग मार्ग विभाजक में नगर निगम सामान्य मद से सुन्दर व्यवस्थित पौधरोपण किया जाकर रंगरोगन सहित अन्य आवश्यक स्वीकृत विकास कार्य सौदर्याकरण शीघ्र किया जायेगा।महापौर  मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर को कार्य स्वीकृति अनुसार स्थल पर तत्काल प्रारंभ करके तय समय सीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणक्त्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Instagram बना बैटरी का दुश्मन! Android यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट Mivi के ये SuperPods : कम दाम में बेस-हैवी, 60 घंटे बैटरी और Dolby का कमाल