छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला: 2004 से 2025 तक नियुक्त कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन योजना का लाभ

महापौर के नेतृत्व में एमआईसी के रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक निर्णय से इस दौरान नियुक्त 536 निगम अधिकारियों कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा 

रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव के नेतृत्व में अधिकारियों कर्मचारियों ने महापौर मीनल चौबे, आयुक्त श्री विश्वदीप, एमजाईसी सदस्यो, अधिकारियों के प्रति उनका स्वागत कर हार्दिक आभार व्यक्त किया 

रायपुर – आज रायपुर नगर निगम की एमआईसी की बैठक महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में हुई। जिसमें महापौर के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम की एमआईसी ने दिनांक 1 नवंबर 2004 से 1 अगस्त 2025 के बीच रायपुर नगर निगम में नियुक्त नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामान्य भविष्य निधि जीपीएफ पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय सभी एमआईसी सदस्यो एवं नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप की उपस्थिति में बैठक में लिया। यह निर्णय नगर निगम रायपुर अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के द्वारा अध्यक्ष  प्रमोद जाधव एवं पदाधिकारियों की लिखित मांग आवेदन पर विचार कर सर्वसम्मति से लिया गया। रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष  प्रमोद जाधव ने बताया कि संघ की गणना अनुसार महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में आयुक्त  विश्वदीप की उपस्थिति में आज नगर निगम एमआईसी में लिए गये निर्णय का प्रत्यक्ष लाभ नगर निगम में 1 नवंबर 2004 से 1 अगस्त 2025 के मध्य नियुक्त 536 नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनो को प्रत्यक्ष प्राप्त हो सकेगा।

महापौर के नेतृत्व में निगम एमआईसी द्वारा लिये गये ऐतिहासिक निर्णय पर अत्यत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सयपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के पदाधिकारियो, निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने अध्यक्ष  प्रमोद जाधव की अगुवाई में एमआईसी बैठक के तत्काल पश्चात इस पर प्रसन्नता पूर्वक महापौर मीनल चौबे, आयुक्त  विश्वदीप सहित सभी एमआईसी सदस्यों, वित्त विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार उन्हें बुके देकर एव मिठाई खिलाकर व्यक्त किया। प्रसन्नता पूर्वक निगम अधिकारियों ने नगर निगम एमआईसी के ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए फटाखे फोड़कर निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button