छत्तीसगढ़
Trending

“रायपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान: श्रमदान और जनजागरण से तालाब से लेकर मोहल्लों तक सफाई”

नगर निगम जोन 1 वीर शिवाजी वार्ड में शीतला तालाब की श्रमदान से सफाई में सम्मिलित हुए राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष  प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जोन 1 अध्यक्ष  गज्जू साहू

जोन 3 के वार्ड 12 जनता कालोनी सेक्टर 2 वार्ड 30 न्यू शांतिनगर, जोन 9 वार्ड 7 मितान विहार कालोनी में एमआईसी सदस्य  खेमकुमार सेन नेस्वच्छता को लेकर नागरिको को जागरूक बनाया, सूखा और गीला कचरा पृथक कर रखने और सफाई मित्र को देने किया आव्हान

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा महापौर  मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष  गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाडा में आज नगर निगम रायपुर के जोन 1 के तहत वीर शिवाजी वार्ड कमांक 16 में शीतला तालाब की सफाई श्रमदान से की गई। सफाई श्रमदान कार्यक्रम में नागरिको सहित छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष  प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष  गज्जू साहू सहित सम्मिलित हुए और स्वच्छता की सामूहिक शपथ लेकर नागरिको को स्वच्छता के लिए जागरूक बनाया और सकारात्मक स्वच्छता संदेश दिया। इसी कम में नगर निगम जोन 3 के वार्ड क्रमांक 12 के तहत जनता कालोनी सेक्टर 2 और वार्ड क्रमांक 30 न्यू शांति नगर कालोनी में नगर निगम रायपुर द्वारा अनुबंधित रामकी कंपनी के कर्मचारियों ने नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति जनजागरण अभियान चलाया और नागरिको को सूखा और गीला कचरा पृथक पृथक डस्टबीन में रखकर प्रतिदिन नियमित नगर निगम सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर स्वच्छता कायम रखने में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने की अपील की। नगर निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन 9 के तहत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड कमांक 7 में नागरिको के मध्य स्वच्छता के प्रति जनजागरण अभियान नगर निगम एमआईसी सदस्य खेमकुमार सेन के नेतृत्व एवं जोन 9 जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय की उपस्थिति में चलाया गया और नागरिको को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाकर घर का सूखा व गीला कचरा पृथक करके पृथक डस्टबीन में रखकर सफाई वाहन में देने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button