छत्तीसगढ़
Trending

अमर शहीद वीर नारायण सिंह की जयस्तंभ चौक प्रतिमा के शिलालेख को रायपुर नगर निगम जोन 4 ने तत्काल सुधरवाकर लगवाया

महापौर मीनल चौबे ने शिलालेख प्रतिमा स्थल का किया प्रत्यक्ष निरीक्षण, कहा-प्रत्येक नागरिक अमर शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत युगो-युगो तक सादर स्मरण करता रहेगा

रायपुर – कतिपय अज्ञात शरारती तत्वो द्वारा जयस्तंभ चौक के किनारे स्थित अमर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थल पर उनकी सादर स्मृति में लगाये गये शिलालेख को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास की जानकारी मिलते ही इसे तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर के जोन 4 द्वारा तत्काल शिलालेख सुधरवाकर ससम्मान सादर स्मृति में शहीद वीरनारायण सिंह प्रतिमा स्थल पर लगवाया। नगर निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने जयस्तंभ चौक के किनारे स्थित अमर शहीद वीर नारायण सिंह के प्रतिमा स्थल में तत्काल सुधरवाकर लगाये गये शिलालेख एवं प्रतिमा स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव की उपस्थिति में किया। महापौर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम वीर शहीद भारत माता के सपूत माटी के लाल अमर शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को देश का प्रत्येक नागरिक युगो-युगो तक सादर ससम्मान स्मरण करता रहेगा और प्रत्येक नागरिक को उनके अमर बलिदान से जीवन में राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की सकारात्मक उर्जा शक्ति प्राप्त होती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button