छत्तीसगढ़
Trending

देवी अहिल्या बाई होलकर पुण्यतिथि पर महापौर मीनल चौबे, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकांत राठौड़ और नागरिकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

– देवी अहिल्या बाई होलकर को पुण्यतिथि पर महापौर मीनल चौबे, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकांत राठौड़, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, विशिष्टजनों, आमजनों ने किया नमन

 

रायपुर – आज देवी अहिल्या बाई होलकर को पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के केनाल लिकिग रोड राजातालाब के किनारे लोटस अस्पताल के समीप स्थित उनके मूर्ति स्थल पर उन्हें नमन करने नगर निगम रायपुर संस्कृति विभाग ने जोन 4 के सहयोग से संक्षिप्त पुष्पाजलि आयोजन रखा।

 


नगर निगम सस्कृति विभाग के आयोजन में पहुंचकर राजधानी की प्रथम नागरिक नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने महान शिवभक्तिनी समाज सुधारिका कुशल प्रशासिका न्यायप्रिय शासिका देवी अहिल्या बाई होलकर को उनकी पुण्यतिथि पर समस्त राजधानीवासियों की ओर से सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की। आयोजन में प्रमुख रूप से रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, छ ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छ.ग राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री किशोर महानंद सहित विशिष्टजनो, गणमान्यजनों, आमजनो, सामाजिक कार्यकर्ताओ ने बड़ी संख्या में मूर्ति स्थल पर पहुंचकर देवी अहिल्या बाई होलकर को पुण्यतिथि पर नमन किया। I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button