छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार दिनांक 8 जुलाई 2025 को दोपहर 12.00 बजे से चेम्बर कार्यालय चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट रायपुर में आयोजित है। कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न होने के पश्चात् अपर श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन एस.एल. जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान का कार्यकम भी चेम्बर भवन में रखा गया है। चेम्बर के समस्त पदाधिकारियों, जिला इकाई एवं व्यापारिक-औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से साग्रह अनुरोध है कि वे कार्यकारिणी समिति की बैठक एवं प्रदेश स्तरीय बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान कार्यकम में समय पर अवश्य ही उपस्थित होवें।
Related Articles
Leave a Reply
Check Also
Close