OnePlus 13s कॉम्पैक्ट साइज और प्रीमियम डिजाइन के साथ आ रहा है नया धमाका, जानें पूरी डिटेल

अगर आप OnePlus के फैन हैं और एक नए, दमदार स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज कंपनी OnePlus अब भारत में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग फोन का नाम होगा OnePlus 13s। खास बात ये है कि यह कंपनी का पहला ऐसा फोन हो सकता है, जो कॉम्पैक्ट साइज में आए। यानी जो लोग छोटे और हल्के स्मार्टफोन पसंद करते हैं, उनके लिए यह डिवाइस काफी दिलचस्प साबित हो सकता है।
कॉम्पैक्ट साइज में मिलेगा स्टाइलिश और प्रीमियम डिजाइन – OnePlus 13s को लेकर जो लीक्स सामने आ रही हैं, उनसे यह साफ हो गया है कि कंपनी इस बार डिजाइन के मामले में भी कुछ अलग करने वाली है। बताया जा रहा है कि फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल iPhone की तरह हो सकता है। यानी कैमरा सेटअप थोड़ा स्क्वायर और क्लीन लुक वाला होगा। इसके अलावा, फोन का ओवरऑल लुक बॉक्सी डिजाइन में हो सकता है, जो देखने में काफी प्रीमियम और हाथ में पकड़ने में कंफर्टेबल लगेगा। अगर आप उन लोगों में से हैं जो कॉम्पैक्ट और प्रीमियम लुक वाले फोन पसंद करते हैं, तो OnePlus 13s आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन को खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया जा रहा है, जो साइज में छोटा लेकिन परफॉर्मेंस में दमदार फोन चाहते हैं।
कीमत में भी दिखेगा प्रीमियम टच, iPhone 16e से होगी टक्कर – जहां तक कीमत की बात है, तो OnePlus 13s को भारत में करीब 66,800 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं दुबई में इसकी कीमत लगभग AED 2,940 यानी करीब 66,700 रुपये हो सकती है। इसकी प्राइसिंग देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन सीधे तौर पर iPhone 16e, Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S25 जैसे बड़े ब्रैंड्स को टक्कर देगा। OnePlus का यह नया फोन हाई-एंड सेगमेंट में उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो iPhone जैसी फीलिंग तो चाहते हैं लेकिन Android का यूज़र एक्सपीरियंस नहीं छोड़ना चाहते। ऐसे में OnePlus 13s उनके लिए बैलेंस्ड चॉइस हो सकता है।


