सभापति और आयुक्त ने जोन 2 में नालों का निरीक्षण कर दिए साफ-सफाई और अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

 रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ और आयुक्त  विश्वदीप ने नगर निगम जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डब्ल्यू. आर. एस. कॉलोनी नाला, रमण मन्दिर वार्ड के चूनाभट्टी में खारून विहार नाला, स्टेशन रोड में सत्कार होटल के पास नाला, मौदहापारा में चारमुँहा नाला का स्थल निरीक्षण किया. आयुक्त ने निगम जोन 2 क्षेत्र के सभी नालों की तले तक अच्छी तरह सफाई सतत मॉनिटरिंग करते हुए करवाकर गन्दे पानी की सुगम निकासी व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने जोन क्षेत्र के नालों का सर्वे करवाकर टूटे – फूटे नालों को शीघ्र व्यवस्थित करने कार्य हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैँ. सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ और आयुक्त  विश्वदीप ने निरीक्षण के दौरान पिथालिया काम्प्लेक्स के पीछे किये गए बिना अनुमति अतिरिक्त अवैध निर्माण को तोड़ने शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए हैँ. जयस्तम्भ चौक के पास बारिश में जल भराव की समस्या को दूर करने जयस्तम्भ के पास एक नया नाला बनाने शीघ्र प्रस्ताव देने के निर्देश सभापति और आयुक्त ने दिए हैँ. निरीक्षण के दौरान सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ और आयुक्त विश्वदीप ने जयस्तम्भ चौक से फाफाडीह चौक मुख्य मार्ग में मार्ग के दोनों ओर नालियाँ बनाने और मार्ग के मध्य में मार्गविभाजक निर्माण करने की विकास योजना का प्रस्ताव शीघ्र बनाकर भेजने जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे को निर्देशित किया है.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *