दिल्ली
Trending

दिल्ली में होली की मस्ती पर पुलिस का पहरा, जानें त्योहार से जुड़ी अहम खबरें

दिल्ली की बड़ी खबरें: होली की धूम, मेट्रो का नया टाइम और सख्त सुरक्षा इंतजाम

आज 14 मार्च को देशभर में होली का जश्न जोरों पर है। दिल्ली में भी रंगों की रौनक नजर आ रही है। लेकिन त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आइए जानते हैं आज दिल्ली की कुछ अहम खबरें।

दिल्ली में होली पर सुरक्षा सख्त

सुबह से ही लोग होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाइयां दी जा रही हैं। लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली के सभी अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

होली पर मेट्रो सेवा में बदलाव

आज दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में कुछ बदलाव किए गए हैं। सुबह 2:30 बजे तक सभी मेट्रो लाइनों पर सेवा बंद रहेगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित पूरी दिल्ली में दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो दोबारा शुरू होगी और फिर सामान्य समय के अनुसार चलेगी।

दिल्ली में आज शराब की दुकानें बंद

होली पर किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए आज पूरे दिल्ली में ड्राई डे घोषित किया गया है। यानी आज शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। यह नियम देशी और विदेशी दोनों तरह की शराब की दुकानों पर लागू रहेगा।

दिल्ली CMO को वापस मिला X (ट्विटर) अकाउंट

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को उसका आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल वापस मिल गया है। CMO की ओर से जानकारी दी गई कि पूर्ववर्ती सरकार ने @CMODelhi हैंडल सही तरीके से ट्रांसफर नहीं किया था, लेकिन अब यह एक्स के नियमों के तहत फिर से मुख्यमंत्री कार्यालय के नियंत्रण में आ गया है। अब इस हैंडल से मुख्यमंत्री कार्यालय की सभी जरूरी जानकारियां साझा की जाएंगी।

दिल्ली में होली का जश्न पूरे जोश से मनाया जा रहा है, वहीं प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है ताकि त्योहार शांति और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
होली का त्योहार खुशियों और रंगों से भरा गुजिया का इतिहास और होली से इसका कनेक्शन