
पटियाला: सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश, पुलिस से नोकझोंक, पांच लोगों पर मामला दर्ज पटियाला में गुरुवार को मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने और पुलिस से धक्का-मुक्की करने के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना टी-पॉइंट गांव शेखूपुर के पास हुई, जहां आरोपित एक गाड़ी में मौजूद थे। पुलिस ने जब उन्हें वहां से हटने के लिए कहा, तो उन्होंने विरोध किया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। देखते ही देखते झड़प शुरू हो गई और आरोपितों ने सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है। ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।




