रायपुर – आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामाचरण शुक्ल को जन्म जयन्ती जन्म शताब्दी वर्ष पर राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग पर गौरवपथ फेस – 1 गाँधी – नेहरू उद्यान स्वर्ण जयन्ती तिराहा के समीप स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जोन क्रमांक 4 के सहयोग से आयोजित संक्षिप्त एवं गरिमामयी आयोजन में पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मन्त्री अमितेश शुक्ल, पूर्व विधायक सर्वश्री धनेन्द्र साहू, वीरेन्द्र पाण्डेय, गुरूमुख सिंह होरा, पूर्व पार्षद सर्वश्री मनोज कंदोई, राकेश धोतरे, सुन्दरलाल जोगी, राधेश्याम विभार, वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्र, सामाजिक कार्यकर्त्ता सर्वश्री रमेशचंद्र शुक्ला, रवि परसराम भारद्वाज, अमित श्रीवास्तव, सुरेश मिश्रा, कन्हैया अग्रवाल, राम कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्यजनों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक पण्डित श्यामाचरण शुक्ल को उनकी जन्म जयन्ती जन्म शताब्दी वर्ष पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की.
पं. श्यामा चरण शुक्ल की याद में कांग्रेस नेताओं का श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Leave a Reply