दिल्ली
Trending

दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं की रैलियां, AAP के 8 विधायकों के इस्तीफे से राजनीति में हलचल

दिल्ली विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, AAP और BJP के बीच होगा कड़ा मुकाबला दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच एक कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि शनिवार, 1 फरवरी को दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रैली करेंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे, जो शाम 7 बजे आयोजित होगी। सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में 8 जनसभाएं करेंगे, जिनमें चांदनी चौक, बुराड़ी, तिलक नगर, मुंडका, जंगपुरा, मालवीय नगर, नांगलोई जाट और नजफगढ़ शामिल हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे – पहली रिठाला, दूसरी द्वारका और तीसरी मटियाल में। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली में चार जनसभाएं करेंगे, जिनमें रिठाला, शालीमार बाग, मोती नगर और अंबेडकर नगर शामिल हैं।

दिल्ली चुनाव 2025: AAP के 8 विधायकों के इस्तीफे से मचा राजनीतिक हलचल दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने की वजह से आम आदमी पार्टी (AAP) के आठ विधायकों ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले विधायकों में गिरीश सोनी (मादीपुर), त्रिलोकपुरा से रोहित महरौलिया, मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (जनकपुरी), नरेश यादव (महरौली), भावना गौड़ (पालम), पवन कुमार शर्मा (आदर्श नगर) और बीएस जून (बिजवासन) शामिल हैं। आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, और 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। AAP ने 2025 के दिल्ली चुनाव के लिए अपनी सूची से 20 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है और उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से आए विधायकों को उम्मीदवार बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
8 सेहतमंद नाश्ते जो आपको पूरे दिन रखेंगे Active जाने विटामिन – E क्यों हैं ज़रूरी सेहत के लिए