पंजाब
Trending

तरणतारन खबर; पुलिस टीम पर हमला, आरोपी ने एसआई की वर्दी फाड़ी

तरणतारन: खडूर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांव वारियां में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर उसके परिवार ने हमला कर दिया। आरोपी जस्करण सिंह ने पहले अपनी कार से पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की और फिर एएसआई राजबीर सिंह की वर्दी फाड़ दी। 2020 से फरार आरोपी गिरफ्तार श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी मौके पर पहुंचे और मुख्य आरोपी जस्करण सिंह को गिरफ्तार किया। हालांकि, उसके तीन साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस थाना चोला साहिब के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि 1 मई 2020 को जस्करण सिंह के खिलाफ हवाई फायरिंग और गुंडागर्दी का केस दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस को उसके छिपने की जानकारी मिली।

कार से कुचलने की कोशिश और हमला गुरुवार रात करीब 9 बजे एएसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारियां गांव में दबिश दी। आरोपी जस्करण सिंह ने अपनी पत्नी लवलीन कौर के साथ मिलकर टाटा इंडिगो कार (PB 01 A 8463) से पुलिस को टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया। हमले में एएसआई राजबीर सिंह की वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस ने मौके पर ही जस्करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को छुड़ाने के लिए उसके चाचा साविंदर सिंह, चाची कुलविंदर कौर और अन्य रिश्तेदारों ने पुलिस से हाथापाई की। लुधियाना में भी हुआ था पुलिस पर हमला कुछ दिन पहले लुधियाना के कमलपुर गांव में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। पुलिस टीम कार लूट के आरोपी को पकड़ने गई थी, लेकिन वहां 12 हथियारबंद लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में सदर थाने के एसएचओ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
8 सेहतमंद नाश्ते जो आपको पूरे दिन रखेंगे Active जाने विटामिन – E क्यों हैं ज़रूरी सेहत के लिए