व्यापार

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिका में आज खुदरा महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। इसके पहले अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निवेशक सतर्क होकर कारोबार करते नजर आए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 5,842.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत नैस्डेक ने 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 42,578.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के कारोबार के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,201.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,423.67 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 138.48 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की मजबूती के साथ 20,271.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। हैंग सेंग इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,253.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.32 प्रतिशत उछल कर 2,505.46 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,002.62 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,237 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,471.18 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत फिसल कर 3,770.69 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 172.93 अंक यानी 0.76 प्रतिशत लुढ़क कर 22,624.59 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.25 प्रतिशत टूट कर 3,232.98 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,339.44 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button