मध्यप्रदेश
भीषण ठंड का कहर जारी, घने कोहरे ने ढंका उमरिया शहर

उमरिया। जिले में कोहरे ने दिखाया अपना असर, रात लगभग 2 बजे से कोहरा बढ़ना शुरू हुआ और सुबह तक हालत यह हो गए कि नेशनल हाईवे सहित सभी सड़के सूनी हो गईं, विजिबिलिटी मात्र 5 मीटर बची जिसके चलते सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन ही नजर आए, दोपहर के बाद कुछ वाहन सड़कों पर नजर आने लगे जिसके चलते जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए निजी और शासकीय सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया। वहीं फसलों में जहां गेंहू को राहत मिली है तो दलहन फसल को भारी नुक़सान होने का अनुसार है।



