CM डाॅ माेहन यादव ने विश्व बाघ दिवस पर दी शुभकामनाएं

भाेपाल। आज यानी साेमवार काे विश्व बाघ दिवस है। बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। बाघाें के संरक्षण में मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया। यही कारण है कि मप्र काे टाइगर स्टेट कहा जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने विश्व बाघ दिवस पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा “विश्व बाघ दिवस” की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।हम सभी जानते हैं कि मध्यप्रदेश ‘टाइगर स्टेट’ अर्थात भारत के अधिकांश बाघों का घर है। मध्यप्रदेश ने अपनी इस उपलब्धि से इको टूरिज्म की ओर तेजी से कदम बढ़ाए हैं। इसलिए हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि बाघों के संरक्षण को बढ़ावा दें, उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा करें तथा पर्यावरण संतुलन की दिशा में सदैव कार्य करते रहें।