छत्तीसगढ़
Trending

“14.37 लाख रुपये बकाया: नगर निगम ने वार्ड 40 के बड़े बकायादार का परिसर किया सील”

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व  यू. एस. अग्रवाल, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा, जोन 5 जोन कमिश्नर  खीरसागर नायक के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 राजस्व विभाग द्वारा जोन 5 के वार्डों में चलाये जा रहे बकाया राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 40 क्षेत्र में स्थित संपत्ति छत्तीसगढ़ रियल स्टेट द्वारा  अमर पाल सिंह का वर्ष 2016 -17 से वर्ष 2025 -26 तक का राशि 14 लाख 37 हजार 836 रूपये बकाया हेतु लगातार बिल ,डिमांड बिल अंतिम नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर उनके परिसर को सीलबंद कर दिया गया. आज के सीलबंद अभियान में नगर निगम जोन 5 के सहायक राजस्व अधिकारी  प्रमोद जाधव, राजस्व निरीक्षक  राजेश मुले, मनीष भोई , सहायक राजस्व निरीक्षक सर्वश्री अमर सागर ,रत्नदीप करवाड़े , मयंक यादव , विपिन सोनी,महावीर घनश्याम ,देवेंद्र नेताम की उपस्थिति रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button