Join us?

देश

National News: अमीन सयानी 91 साल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। रेडियो की दुनिया के जाने- माने अनाउंसर अमीन सयानी का निधन हो गया है। 91 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। अमीन सयानी के निधन से उनका परिवार दुख में डूब गया है।अमीन सयानी ने मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया की अमीन सयानी को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुख की घड़ी में अमीन सयानी के परिवार के साथ- साथ उनके फैंस भी सदमे में हैं।
21 दिसंबर, 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो की दुनिया के सुपरस्टार थे। उन्होंने रेडियो को पहचान दिलाने में बड़ा योगदान दिया। ‘गीतमाला’ उनके लोकप्रिय कार्यक्रमों में शामिल है। इस एक शो ने अमीन सयानी खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। खूबसूरत आवाज और आकर्षक अंदाज के लिए वो अपने फैंस के बीत स्टार थे। उनका ‘बहनों और भाइयों’ के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी उतना ही ताजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button